होममध्य प्रदेशजबलपुर26 फरवरी को मानस भवन में होगा डेहरिया मेहरा सम्मेलन

26 फरवरी को मानस भवन में होगा डेहरिया मेहरा सम्मेलन

    मेहरा (डेहरिया) समाज मध्य प्रदेश के तत्वाधान में जिला इकाई संस्कारधानी जबलपुर के द्वारा मेहरा (डेहरिया) समाज म.प्र. के पदाधिकारियों एवं प्रान्तीय अध्यक्ष जागेश्वर सुरजे और वरिष्ठ सलाहकार म.प्र. भोपाल ब्रजेश बट के सानिध्य में संस्कारधानी जबलपुर में तीसरा विशाल पारिवारिक मिलन समारोह और युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित
    किया जा रहा है। जिसमें अटल बिहारी हिन्दी विश्वविद्यालय,भोपाल के कुलपति प्रोफ़ेसर डॉ खेमसिंह डेहरिया, शासकीय महाविद्यालय केवलारी के प्राचार्य डॉ शिवनाथ डेहरिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया, सुनीता बम्हनिया और डॉ एन पी झारिया विशिष्ट अतिथि रहेंगे।

    मेहरा (डेहरिया) समाज के इस विशाल कार्यक्रम में आयोजकों ने प्रदेश के सभी जिला और ब्लॉक इकाई के समस्त पदाधिकारी और सजातीय बन्धुओं, युवक-युवतियों, उनके माता-पिता, अभिभावकों और वरिष्ठगणों को एकत्रित होने की अपील की है। कार्यक्रम के दौरान विवाह योग्य सजातीय युवक-युवतियाँ अपना परिचय दे पाएंगे। जिसके लिए पूर्व में ही पंजीयन करवानया अनिवार्य होगा। पंजीयन के लिए संस्था द्वारा er.abhishekdehariya@gmail.com और gauravprem007@gmail.com ईमेल जारी किये गए हैं। जिनमें विवाह योग्य इच्छुक युवक-युवतियाँ अपना बायो डेटा भेज सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए संस्था के पदाधिकारियों एस डी मेहरा – 8770438024, एस एस डेहरिया 9425804533, वेद प्रकाश पार – 9425804532, एच पी डेहरिया – 9399662337, बाबू राम डेहरिया – 7566440633, घनश्याम मेहरा – 9977716450, मोहन डेहरिया – 7898167558, राम कुमार डेहरिया – 9424515856, अभिषेक डेहरिया – 7069038103 से दिए गए नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

    Chakreshhar Singh Surya
    Chakreshhar Singh Suryahttps://www.prathmikmedia.com
    चक्रेशहार सिंह सूर्या…! इतना लम्बा नाम!! अक्सर लोगों से ये प्रतिक्रया मिलती है। हालाँकि इन्टरनेट में ढूँढने पर भी ऐसे नाम का और कोई कॉम्बिनेशन नहीं मिलता। आर्ट्स से स्नातक करने के बाद पत्रकारिता से शुरुआत की उसके बाद 93.5 रेड एफ़एम में रेडियो जॉकी, 94.3 माय एफएम में कॉपीराइटर, टीवी और फिल्म्स में असिस्टेंट डायरेक्टर और डायलॉग राइटर के तौर पर काम किया। अब अलग-अलग माध्यमों के लिए फीचर फ़िल्म्स, ऑडियो-विज़ुअल एड, डॉक्यूमेंट्री, शॉर्ट फिल्म्स डायरेक्शन, स्टोरी, स्क्रिप्ट् राइटिंग, वॉईस ओवर का काम करते हैं। इन्हें लीक से हटकर काम और खबरें करना पसंद हैं। वर्तमान में प्राथमिक मीडिया साप्ताहिक हिन्दी समाचार पत्र और न्यूज़ पोर्टल के संपादक हैं। इनकी फोटो बेशक पुरानी है लेकिन आज भी इतने ही खुशमिज़ाज।
    सम्बंधित लेख

    कोई जवाब दें

    कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
    कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

    सर्वाधिक पढ़े गए

    हाल ही की प्रतिक्रियाएँ

    Pradeep पर वक़्त